फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कबड्डी में इमिलिया और रामपुर विजयी

Thu, 25 Sep 2025 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रामपुर बगहा में कबड्डी खेलते बच्चे। संवाद     
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के रामपुर बगहा स्थित संविलियन विद्यालय परिसर में बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें दौड़, कब्बड्डी, खो-खो और लंबी कूद प्रतियोगिता हुई, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सबसे पहले हुई 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग के प्रिंस सिंह व अमन कुमार प्रथम रहे। बालिका वर्ग में प्रीति व विनीता प्रथम रहीं। 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में संग्राम सिंह व अमन और बालिका वर्ग में सानिया व पल्लवी ने बाजी मारी। इसके बाद हुई बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय इमिलिया और बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय रामपुर बगहा अव्वल रखे। खो-खो प्राथमिक बालक वर्ग व बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय इमिलिया की टीम विजेता घोषित हुई। खो-खो जूनियर में बालक वर्ग व बालिका वर्ग में संविलियन विद्यालय रामपुर बगहा की टीम विजेता घोषित। हुई। इसी तरह लंबी कूद में लालू गुप्ता, लाली, सुमित, पल्लवी ने प्रथम स्थान स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें