तमकुहीराज। ब्लॉक के पड़री विशुनदयाल गांव में सरस्वती पब्लिक स्कूल संचालित हो रहा था। मंगलवार को बीईओ की जांच में बिना मान्यता स्कूल संचालित मिला। स्कूल को बंद करा यहां पढ़ने वाले बच्चों को नजदीक के सरकारी स्कूल में नामांकन कराने का निर्देश दिया।
बीईओ ने पूर्व में स्कूल बंद करने के लिए नोटिस दिया था। जांच में पता चला कि नर्सरी से कक्षा 8 वीं तक कक्षाएं चल रही हैं। स्कूल में करीब 300 बच्चे थे। बीईओ सुधीर कुमार ने बताया निजी विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों का नामांकन नजदीक के विद्यालय में कराने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय बंद कराने का नोटिस निर्गत किया गया है। उच्चाधिकारियों के अनुमति के बगैर इस विद्यालय का संचालन पाये जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।