फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वृद्धजनों को किया गया सम्मानित

Wed, 02 Oct 2024 04:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के वृद्धाश्रम में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित कर वृद्धजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ नपाध्यक्ष किरन जायसवाल, ईओ अंकिता शुक्ला एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। किरन जायसवाल ने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य का काम नहीं है। माता-पिता भगवान के स्वरूप हैं। इनका अनादर भगवान का अनादर करना है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि वृद्धजन अति पूजनीय हैं। वृद्धजनों की हर सुविधा के लिए विभाग दृढ़ संकल्पित है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन शुक्ला, आश्रम की प्रबंधक रागिनी सिंह रज्जु, विकास श्रीवास्तव, अंब्रीश चौबे, दिनेश तिवारी, कवि संतोष कुमार, एडवोकेट चंद्रशेखर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें