जौरा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के जौरा मनराखन के बनिया टोला निवासी 58 वर्षीय मोहन साहनी बीते मंगलवार को गांव के पास से गुजरी घाघी नदी में कूद गए थे। उनको ढूंढने के लिए शुक्रवार को चौथे दिन भी एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। परिजन उन्हें मृत मानकर बृहस्पतिवार को ही पुआल का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर दाह संस्कार कर दिया था।
मोहन के मंगलवार को नदी में कूदने के बाद बुधवार की सुबह उनकी तलाश के लिए पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक छानबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद टीम से जुड़े लोग बृहस्पतिवार की सुबह फिर उनकी तलाश शुरू की, लेकिन शाम तक टीम को सफलता नहीं मिली। उधर परिजन मोहन का मृत मानकर बृहस्पतिवार को पुतला जलाकर अंतिम संस्कार कर दिया था। एसडीआरएफ के एसआई कर्मवीर सिंह ने कहा कि टीम करीब छह किलोमीटर दूर कोइरीपट्टी गांव तक तक खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि मोहन का शव मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। पानी का तेज बहाव होने के चलते वे बहकर बड़ी गंडक नदी में चले गए होंगे।