फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र का मामला 18-04-32

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि पर मारपीट का आरोप, तहरीर दी
विज्ञापन

पिपरा बाजार (कुशीनगर )। मिठहा माफी गांव के दो लोगों ने नेबुआ नौरंगिया पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के प्रधान प्रतिनिधि व उनके समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। गांव के ओमप्रकाश और दीपू राय की तरफ से नेबुआ नौरंगिया पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि मिठहा माफी गांव में क्षेत्र पंचायत निधि से इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा था। शुक्रवार दोपहर बाद प्रधान प्रतिनिधि और उनके समर्थक आकर कार्य को रोकने लगे। निर्माण कार्य करा रहे ओमप्रकाश ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। इसमें घायल ओमप्रकाश व दीपू राय ने नेबुआ नौरंगिया सीएचसी में इलाज के बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रधान प्रतिनिधि अशोक यादव का कहना है कि शिकायत निराधार है। वह मौके पर नहीं थे। उनके लोगों से झड़प हुई थी। जान बूझकर उनका नाम तहरीर में दिया गया है। एसओ गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें