फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू दूरस्थ शिक्षा का सबसे विश्वसनीय माध्यम : प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र (27128) की ओर से शुक्रवार को नव प्रवेशी विद्यार्थियों के लिए परिचय समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र ने कहा कि इग्नू दूरस्थ शिक्षा का सबसे विश्वसनीय माध्यम है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित होने के कारण इसके पाठ्यक्रम मान्यता प्राप्त और प्रामाणिक हैं। यह औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयों का बेहतर विकल्प उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा में एनसीईआरटी की पुस्तकों की जो प्रामाणिकता है, वही उच्च शिक्षा के स्तर पर इग्नू की अध्ययन सामग्री की है।

अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. गौरव तिवारी ने विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, अध्ययन की संभावनाओं, असाइनमेंट और परीक्षा संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी। संस्कृत विभागाध्यक्ष एवं इग्नू के परामर्शदाता डॉ. सौरभ द्विवेदी ने छात्र और परामर्शदाता के रूप में अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। हिंदी के सहायक आचार्य डॉ. आशुतोष तिवारी ने इग्नू की पाठ्य सामग्री के बारे में जानकारी दी। समारोह में आकाश शर्मा, राजकिशोर, संजय, दिवाकर और अंकिता सहित महाविद्यालय के कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें