पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में इग्नू अध्ययन केंद्र 27128 संचालित है। इसकी देखरेख क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र वाराणसी से की जाती है। इस बार इसकी परीक्षा का केंद्र बीआरडी पीजी कॉलेज देवरिया को बनाया गया है। जबकि दिसंबर में हुई परीक्षा का केंद्र बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर को बनाया गया था। जहां पर स्नातक, परास्नातक व डिप्लोेमा पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं हुई थीं।
अध्ययन केंद्र के सह समन्वयक डा. गौरव तिवारी ने बताया कि इग्नू की परीक्षाएं साल में दो बार होती हैं। एक दिसंबर में जबकि दूसरी परीक्षा जून में शुरू होती है। इग्नू में परीक्षार्थियों के लिए यह सहूलियत है कि वह देश के किसी अध्ययन केंद्र में अगर पंजीकृत है, वह कहीं भी परीक्षा केंद्र पर परीक्षाएं दे सकता है। ऐसा किसी संस्थान व्यवस्था में नहीं है। उन्होंने बताया कि सात जून से प्रारंभ होने वाली परीक्षा बीआरडी पीजी कॉलेज कुशीनगर में आरंभ होगी। उसमें कुशीनगर बुद्ध पीजी कॉलेज अध्ययन केंद्र के भी पंजीकृत छात्र-छात्राएं शामिल होेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें देवरिया, कुशीनगर के अलावा बिहार के भी छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसके अलावा गोरखपुर विश्वविद्यालय व सेंट एंड्रयूज कॉलेज भी परीक्षा केंद्र हैं। जहां पंजीकृत छात्र-छात्राएं सुविधानुसार परीक्षा दे सकते हैं।