फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आईजी ने व्यवस्था बेहतर रखने के दिए निर्देश

Wed, 20 Dec 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निरीक्षण करते पुलिस महानिरीक्षक जे रविंद्र गौंड़।
विज्ञापन
पडरौना। आईजी जे. रविंद्र गौंड़ लगातार दूसरे दिन भी कुशीनगर जिले में पहुंचे। उन्होंने एसपी धवल जायसवाल की उपस्थिति में मंगलवार को पुलिस कार्यालय की समस्या शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया तथा व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आईजी ने प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, पेशी अपर पुलिस अधीक्षक, पेशी क्षेत्राधिकारी लाइन, महिला शिकायत प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, अपराध शाखा, विशेष किशोर पुलिस इकाई, एएचटीयू, स्थानीय अभिसूचना इकाई, आगंतुक हेल्पडेस्क, आईजीआरएस शाखा, जनशिकायत प्रकोष्ट, सीसीटीएनएस, विशेष जांच प्रकोष्ठ, साइबर सेल, मॉनीटरिंग सेल और वाचक कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही वहां तैनात कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी लिए और अभिलेखों को दुरुस्त रखने को कहा। कार्यों के संपादन में यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या आती है तो अपनी समस्या को तत्काल अधिकारियों के समक्ष रखें, जिसका निदान किया जाएगा।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर उमेशचंद्र भट्ट, क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह, क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा, प्रतिसार निरीक्षक सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें