फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पैरों में हो रही झनझनाहट तो हो जाएं सचेत, बीपी और शुगर का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों की जांच में बीपी और शुगर की हो रही पुष्टि
विज्ञापन

-बीपी और शुगर से पीड़ित हो रहे युवा, दिक्कत होने पर डॉक्टर की परामर्श जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अगर पैरों में झनझनाहट और शरीर में ऐंठन हो रही है, तो सचेत हो जाएं और डॉक्टर से परामर्श लें। डाॅक्टरों का मानना है कि बीपी और शुगर बढ़ने से पैरों में झनझनाहट होती है। नसों के कमजोर होने से यह दिक्कत आने लगती है। कुशीनगर के स्वशासी मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों की जब जांच कराई जा रही है, तो वे बीपी और शुगर से पीड़ित मिल रहे हैं। डॉक्टरों की ओर से दवा के अलावा जांच व सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
अनियमित दिनचर्या और खानपान पर ध्यान न देने से लोग बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। जरा सी लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है। ब्लड प्रेशर और शुगर के भी मरीज इन दिनों बढ़ रहे हैं। इसकी वजह से नसें भी कमजोर होने लगती हैं, जिससे पैरों में झनझनाहट की शिकायत आ रही है। इस तरह की दिक्कत होने पर ज्यादातर लोग इसे नजरंदाज कर देते हैं, जो नुकसानदेह साबित हो सकता है। डॉक्टरों के अनुसार यह दिक्कत बीपी और शुगर के लक्षण भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लग रही है। इसमें 40 से 50 लोग इस तरह की शिकायत लेकर आ रहे हैं, जहां जांच के बाद उन्हें बीपी और शुगर के बढ़े होने की पुष्टि हो रही है। खासतौर से युवा भी इस बीमारी की गिरफ्त में आ रहे हैं। डॉक्टर दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


00000
बीपी और शुगर की वजह से पैरों में झनझनाहट और शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। शुगर बढ़ने से नसें और मसल कमजोर हो जाती हैं। इसकी वजह से पैरों में झनझनाहट हो सकती है। कांडलाइटिस से भी नस की दिक्कत होती है। पैरों में झनझनाहट के साथ धड़कन बढ़ जाती है, और घबराहट होती है। लोग कमजोरी भी महसूस करते हैं। इस तरह की दिक्कत होने पर सावधानी बरते और विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क कर उनकी सलाह पर जांच व इलाज कराना शुरू कर दें।

-डॉ. उपेंद्र चौधरी, फिजीशियन, मेडिकल कॉलेज

यह बरतें सावधानी

- दिनचर्या नियमित रखें।
- खानपान पर ध्यान दें, पौष्टिक आहार लें।

- तले, मसालेदार भोज्य पदार्थ आदि का कम सेवन करें।
- जमीन पर ज्यादा न बैठें।

- झुक कर काम और वजन न उठाएं।
- कमर से संबंधित व्यायाम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें