फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण नहीं तो आंदोलन तय : अजय कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण नहीं तो आंदोलन तय : अजय कुमार
विज्ञापन

पडरौना। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम की अनुपस्थिति में कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इन लोगों ने अपनी मांगों से राज्यपाल को अवगत कराने का अनुरोध किया।
कार्यकर्ताओं की अगुवाई कर रहे आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर अजय कुमार यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव से पहले संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करके आयोग बनाकर सर्वे के बाद आरक्षण लागू करना था, लेकिन जान बूझकर प्रदेश की भाजपा सरकार ने ऐसा गड़बड़ आरक्षण किया कि हाईकोर्ट ने उसे रद्द कर दिया। आम आदमी पार्टी का साफ तौर पर मानना है कि यह गड़बड़ी जानबूझकर की गई है। इसके लिए जो भी अधिकारी और सरकार के लोग जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसी मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया। लोगों ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि इस गंभीर मुद्दे पर हस्तक्षेप करें और संवैधानिक तरीके से नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लागू कराएं, ताकि पिछड़े वर्ग के लोगों को उनका हक और न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पार्टी के जिला महासचिव मुकेश सुमन, प्रांत प्रवक्ता नुरुल हुदा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सेराज अंसारी, अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गोंड, रविशंकर सिंह, संदीप उपाध्याय, नंदलाल प्रसून, संजय विश्वकर्मा, महेंद्र चौहान, जानकी प्रसाद यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें