फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निर्वाचित सदस्यों को ग्राम प्रधान के समान अधिकार देने की मांग

विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्यों को अधिकार देने के संबंध में एडीएम देवीदयाल वर्मा को ज्ञापन देते पूर्वांचल ? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
निर्वाचित सदस्यों को ग्राम प्रधान के समान अधिकार देने की मांग
विज्ञापन

पडरौना। पूर्वांचल किसान यूनियन की तरफ से सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। इसमें ग्राम सभा में निर्वाचित सदस्यों को प्रधान के समान अधिकार देने की मांग की गई।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष पप्पू पांडेय ने कहा कि ग्राम पंचायतों में निर्वाचित वार्ड सदस्य अपने वार्ड के सक्रिय जनप्रतिनिधि होते हैं। इसके बावजूद निर्वाचन के बाद वार्ड के विकास में उनकी भूमिका नहीं होती है। यह संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार का हनन है। उन्होंने निर्वाचित ग्राम सभा के वार्ड सदस्यों को भी प्रधानों की तरफ से समान अधिकार देने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन एडीएम देवीदयाल वर्मा को सौंपा। इस दौरान धमेंद्र गोंड़, राधेश्याम कुशवाहा, दिनेश जायसवाल, धर्मेंद्र मिश्र, विजय प्रताप कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह, दीपलाल यादव, राजकिशोर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें