फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लाइब्रेरी के पास से नहीं हटी शराब की दुकान तो करेंगे अनशन

Thu, 09 Jul 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाढीभार में लाइब्रेरी से सटे सरकारी शराब की दुकान खोलने से नाराज ग्रामीणों ने गांव के पंचायत भवन पर बुधवार को धरना दूसरे दिन जारी रहा। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी नहीं होती है तो बृहस्पतिवार को अनशन शुरू होगा। व्यास गौंड ने कहा कि ठाढ़ीभार में सरकारी लाइब्रेरी से सटे सरकारी शराब की दुकान खुल गया है। इसमे लाइब्रेरी में पढ़ने आने वाले छात्र छात्राओं को दिक्कत हो रही है। शराब की दुकान दूर किया जाए। दुकान हटाने तक प्रदर्शन चलेगा, आगे मांगे नही पूरी की जाएंगी तो आमरण अनशन भी शुरू करेंगे। धरना में, सुरेंद्र सिंह ,प्रमोद कुशवाहा, मुश्ताक अहमद, धर्मेंद्र यादव, विक्रम यादव, पिंटू अंसारी,आरिफ अंसारी,, जोगिंदर खटीक, पप्पू अंसारी, अरशद अंसारी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें