फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

Thu, 09 Jul 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के सभागार में बुधवार को भाजपा मंडल की संगठनात्मक बैठक हुई। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर चर्चा के साथ विधान सभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए अपील की गई। विधायक डाॅ. असीम कुमार ने डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भारतीय राजनीति का पुरोधा बताया। कहा कि उनके विचार आज के परिवेश में भी प्रासंगिक है। उन्होंने सभी लोगों से 2027 विधान सभा चुनाव की तैयारियों में लग जाने की अपील की और भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार करने की सलाह दी। बैठक को चेयरमैन सोनिया जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रमेश ब्याहुत,पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, धनंजय राय, सुदर्शन पाल, चंद्रशेखर कुशवाहा, सोनिया वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान अभिषेक शुक्ल, श्रीकांत सिंह, आदित्य वर्मा, रामनरेश मिश्र, अरविंद तिवारी, अजय चौबे, सुनील राय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें