फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कसया में 294 स्थानों पर स्थापित होंगी मां दुर्गा की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडालों का निर्माण अंतिम चरण में, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क
विज्ञापन

सपहा। शारदीय नवरात्र को लेकर कसया थाना क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। कसया नगर सहित पूरे थाना क्षेत्र में 294 स्थानों पर मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इसके लिए विभिन्न गांवों और नगर के मोहल्लों में पूजा पंडालों का निर्माण कराया जा रहा है। पंडालों को आकर्षक बनाने के लिए रंग-बिरंगे टेंट और विद्युत झालरों से सजावट की जा रही है।
विज्ञापन

नवरात्रि के दौरान पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। कसया थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने सोमवार को क्षेत्र के मूर्ति स्थापना स्थलों और निर्माणाधीन पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश और निकास मार्गों, अग्नि सुरक्षा के इंतजामों और आपात स्थिति में बाहर निकलने की व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूजा समितियों को पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने और आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें