फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में आइस का चयन

Tue, 11 Jun 2024 04:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हाटा नगर की महिला मुक्केबाज आइस प्रजापति का चयन हरियाणा के रोहतक में हुआ है। उन्होंने गोवा में हुए 54 किलो भार वर्ग में 37वें नेशनल गेम्स में गोल्ड जीता था। इसके अलावा उन्होंने अन्य कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई गोल्ड, रजत और कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन

आइस प्रजापति ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज गायत्री को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। उन्होंने सेमीफाइनल में मणिपुर की खिलाड़ी अजी बाला को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल में उन्होंने हरियाणा की महिला खिलाड़ी रिंकू सिंह को पराजित कर गोल्ड मेडल जीता है। उनकी उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए उनका चयन नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी रोहतक हरियाणा में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर कोच राजेश कुमार गुप्ता, हाटा विधायक मोहन वर्मा, हाटा एसडीएम प्रभाकर सिंह, जिला खेल अधिकारी रवि निषाद, ईओ मीनू सिंह, चेयरमैन रामानंद सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, बीएन मिश्रा, डॉ. वीके सिंह, विनोद जायसवाल, प्रमोद पांडेय, राहुल कुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें