फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : रामकोला ने तुर्कपट्टी को आठ रन से हराया

Tue, 11 Jun 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में चल रही वीर अब्दुल हमीद क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रामकोला और तुर्कपट्टी के बीच मुकाबला हुआ। रामकोला ने तुर्कपट्टी की टीम को आठ रन से पराजित कर अगले राउंड में जगह बना ली।
विज्ञापन

मैच का उद्घाटन पीएसआर ग्रुप के जयदीप सिंह और मथौली पुलिस चौकी इंचार्ज विक्रम अजित राय ने किया। इसके बाद शुरू हुए मैच में रामकोला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। रामकोला की टीम ने छह ओवर में 30 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी तुर्कपट्टी की टीम 22 रन के स्कोर पर ही आउट हो गई। रामकोला की टीम ने इस प्रतियोगिता में पहली जीत हासिल की है। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सोनू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान प्रेमप्रकाश दुबे, मतिउल्लाह, कादिर, अख्तर हुसैन, फुद्दन, अफताब आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें