पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मीपट्टी के मिश्रौली टोला में अज्ञात कारण से आग लगने से दो रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गई हैं। मंगलवार दिन के तीन बजे भगवान साहनी और रामप्रताप की झोपड़ी में अज्ञात कारणों आग लग गई इससे घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया है। गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन ग्रामीण ने इस घटना में सबसे पहले 112 की जानकारी दिया गया। उसके बाद थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस को सूचित किया गया। आग लगने की सूचना पाते ही मौके पर एसआई अशोक कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, कुंदन सिंह, संदीप आर्या पहुंचे। डायल 112 भी मौजूद रहीं। थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात रही शिकायत पत्र मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद