फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुग की प्रेम कहानी: काम करने पति गया था नेपाल, उसके मौसेरे भाई के साथ भाग गई पत्नी

Fri, 21 Jul 2023 04:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। पति के मौसेरे भाई से अवैध संबंध होने के कारण इसकी पत्नी चली गई है। वापस बुलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजी-रोटी की तलाश में नेपाल गए युवक की पत्नी पति के मौसेरे भाई के साथ तीन बच्चों को छोड़कर भाग गई। पत्नी को वापस लाने के लिए पति ने फोन किया तो मौसेरे भाई ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी को दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले युवक की माली हालत ठीक नहीं है। वह घर पर तीन बच्चों और पत्नी को छोड़कर काम करने के लिए कुछ दिन पूर्व नेपाल गया था। इसकी पत्नी तीन बच्चों को छोड़कर अपने पति के मौसी के लड़के के साथ भाग गई।

इसे भी पढ़ें: सिपाही की बाइक से बुजुर्ग को लगी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने के बाद युवक घर आया और मौसेरे भाई को फोन कर पत्नी को घर पहुंचाने की बात कही। यह बात मौसेरे भाई को इतनी बुरी लगी कि उसने जान से मारने की धमकी दे डाली। दहशत के बीच युवक तीनों बच्चों को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस को तहरीर देकर पत्नी को मौसेरे भाई से दिलवाने की गुहार लगवाई। तीनों बच्चे मां के लिए परेशान हैं और रो रहे हैं।
विज्ञापन


इस संबंध इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। पति के मौसेरे भाई से अवैध संबंध होने के कारण इसकी पत्नी चली गई है। वापस बुलाने का प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें