फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पत्नी का इलाज करा लौट रहे पति की हादसे में मौत

Sat, 21 Dec 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के सुधियानी रेलवे ढ़ाला के पास पत्नी का इलाज कराकर घर लौट रहे एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें कप्तानगंज सीएचसी भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम सभा पिपरामाफी निवासी राजू सिंह (34) शुक्रवार की देर शाम बाइक से अपनी पत्नी अनिता सिंह को गोरखपुर से इलाज करा कर घर लौट रहे थे। अभी वे सुधियानी रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे ही थे कि कप्तानगंज की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह सीएचसी कप्तानगंज भेजवाया, जहां उनका इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी अनीता ने बताया कि वह बाइक पर पीछे बैठी थीं। घटना के बाद वे कुछ दूरी जा गिरी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें