फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में घायल पति की मौत, पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

मथौली। अहिरौली बाजार के मधवलिया निवासी मिंटू उर्फ अंगद शर्मा पत्नी अनुराधा देवी (20) को लेकर रविवार को ससुराल रामपुर पौटवा जा रहे थे। झांगा चौराहे के करीब ईंट भट्ठा के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मथौली सीएचसी भेजा गया। हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मिंटू की मौत हो गई।
विज्ञापन

मधवलिया निवासी मिंटू उर्फ अंगद शर्मा रविवार की शाम करीब पत्नी अनुराधा देवी को बाइक से लेकर ससुराल जा रहे थे। अभी वे झांगा चौराहे के पास एक ईंट भट्ठा के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी अनुराध भी सड़क पर गिरकर चोटिल हो गई। हादसा होते ही दूसरा बाइक सवार भाग निकला। लोगों ने घायल पति-पत्नी को मथौली सीएचसी इलाज के लिए भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मिंटू को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। जबकि पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घर भेज दिया। देर रात पति के मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी समेत अन्य परिजनों में चीख पुकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें