फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार की टक्कर से पति की मौत, पत्नी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर डाक के लिए-कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौली के पास हुआ हादसा, कार लेकर भागा चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। गोरखपुर से पत्नी को लेकर कप्तानगंज आ रहे बाइक सवार दंपती को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पति की मौत हो गई, जबकि सिर में चोट लगने से पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोरखपुर जिले के गुलरिया थाना क्षेत्र के करमहा बुजुर्ग गांव निवासी भजुराम (36) पत्नी रीना (35) को बाइक से लेकर कप्तानगंज आने के लिए सुबह निकले। अभी वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार आ रही कार ने टक्कर मार दी। बारिश होने के बाद सड़क पर पानी होने के कारण बाइक दूर तक फिसलकर चली गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। आसपास के लोग पहुंचे और घायल को सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने भजुराम को मृत घोषित कर दिया और रीना को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए और चीख पुकार मच गई। थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने बताया कि हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें