-शौच करने रेलवे लाइन के तरफ गया था, कम सुनाई देने से हुआ हादसा
कप्तानगंज। शौच करने गए बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से बुधवार को मौत हो गई। इसकी जानकारी होने के बाद गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की वजह घर वाले कम सुनाई देना बता रहे हैं। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तीन फेड़िया गांव निवासी जगदीश साहनी (60) बुधवार सुबह नौ बजे घर से शौच के लिए निकले थे। कुछ देर बाद पता चला कि पटखौली गांव के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है। इसकी खबर मिलने पर परिजन और गांव वाले रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे धनंजय साहनी ने पुलिस को बताया कि जगदीश को कम सुनाई देता था। वह रोज की तरह शौच करने गए थे और ट्रेन का हाॅर्न सुनाई नहीं देने के चलते हादसे का शिकार हो गए। थानाध्यक्ष राजकुमार बरवान ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई है। संवाद