फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार की चपेट में आए पति की मौत, पत्नी घायल

Fri, 14 Feb 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नेबुआ-खड्डा मार्ग भुजौली गांव के पास हुआ
विज्ञापन

खड्डा। नेबुआ-खडडा मार्ग स्थित भुजौली गांव के पास बाइक सवार दंपति एक चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें कोटवा सीएचसी भिजवाए, जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया। जबकि, पत्नी को हल्की चोट आने पर प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम रूदलापुर निवासी 21 वर्षीय श्यामलाल भारती पत्नी सावित्री देवी के साथ अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे। अभी वे भुजौली गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक चार पहिया वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पत्नी कुछ दूर छिटकर गिर पडीं। मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस से दोनों घायलों को कोटवा सीएचसी भेजवाए, जहां डाॅक्टर ने श्यामलाल को मृत घोषित कर दिया। पत्नी सावित्री को हल्की चोट आने पर प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। पत्नी ने बताया कि उनकी एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें