पडरौना। पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी चौराहे के पास तुर्कपट्टी मार्ग पर एक टेंपो की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों में सहयोग से उन्हें सीएचसी फाजिलनगर भिजवाई, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस टेंपो को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ कर रही है।
रविवार की की शाम करीब आठ बजे पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव पटहेरवा उत्तर टोला निवासी भरथ प्रसाद पत्नी माया देवी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। अभी वे करमैनी चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि एक टेंपो की चपेट में आ गए, जिससे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौजूद लोगों ने टेंपो चालक अनीस निवासी मठिया थाना तुर्कपट्टी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुुंची पुलिस दोनों घायलों को फाजिलनगर सीएचसी भिजवाई और टेंपो को कब्जे में लेकर चालक को थाने ले गई।
प्रभारी निरीक्षक दशरथ ने बताया कि टेंपो सहित चालक को पुलिस थाने ले आई है। घायलों का इलाज चल रहा है।