फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घटतौली की शिकायत पर युवक को पीटा

Mon, 26 Jun 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विशुनपुरा थाने से करीब सौ मीटर दूर स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविवार को बाइक में पेट्रोल लेने गए एक युवक ने घटतौली की शिकायत की। इससे नाराज पेट्रोल पंपकर्मियों ने युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गगलवा निवासी सोनू मिश्र बाइक से अपनी भाभी और दादी की दवा कराने पडरौना जा रहे थे। उसी दौरान विशुनपुर थाने के पास स्थित पेट्रोलपंप पर पेट्रोल लेने चले गए। उन्होंने कर्मियों से 50 रुपये का पेट्रोल मांगा, तो पेट्रोल पंप कर्मी ने बिना मशीन सेट किए पेट्रोल दे दिया। इस पर उन्होंने एतराज जताते हुए पेट्रोल पंप संचालक से शिकायत की। जैसे ही वह पंप संचालक के कमरे से बाहर निकले, वैसे ही मौजूद पेट्रोल पंप कर्मियों ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। विशुनपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने कहा कि शिकायत मिली है। जांच कर कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें