फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दहेज हत्या के मामले में पति व ससुर गिरफ्तार

Wed, 23 Jul 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के बडहरा लक्ष्मीपुर में 14 जुलाई की रात एक विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को कुस्महा नहर के पास से पति व ससुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मृतका बबीता के पिता खूबलाल यादव ने रामकोला पुलिस को को तहरीर देकर बताया कि अपनी पुत्री बबीता की शादी 2017 में राजाराम यादव सकिम बहहरा लक्ष्मीपुर टोला जगन्नाथपुर थाना रामकोला के साथ किया गया था। 14 जुलाई की रात मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पति, ससुर, ससुर, देवर, देवरानी सहित आठ व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रामकोला एसएचओ राज प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पति राजाराम यादव तथा ससुर सुबाष यादव को गिरफ्तार कर कानुनी कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें