फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली नहीं मिलने पर उपकेंद्र पर रात को हंगामा

Mon, 26 Jun 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव और शहर के युवक रात को उपकेंंद्र पर मचा रहे शोर
विज्ञापन

दो-दो घंटे दुदही और टाउन नंबर दो फीडर से जुड़े लोगों को मिल रही आपूर्ति
विभागीय लापरवाही से तीन दिन बाद भी नहीं बन सका जला फीडर का सीटी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तीन दिन बाद भी जला हुआ फीडर अब तक ठीक नहीं हो सका। इसकी वजह से आधे शहर और 180 गांव के लोगों की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। झुंड में उपकेंद्र पर पहुंचकर जो शोर मचा रहा है, उसके इलाके में आपूर्ति दी जा रही है। शनिवार की रात को पहुंचे लोगों ने हंगामा किया।
मौसम की नरमी से फाॅल्ट की समस्याएं कम हुईं तो विभागीय लापरवाही बिजली कटौती की वजह बन गई। तीन दिन पूर्व टाउन फीडर नंबर दो की सीटी जल गई। इसके चलते आधे शहर की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

दुदही फीडर से टाउन नंबर दो फीडर को संचालित किया जा रहा है। दो-दो घंटे आपूर्ति दोनों फीडर से जुड़े लोगों को मिल रही है। रात को कटौती होने पर शहर के लोग गोल बनाकर उपकेंद्र पर पहुंचकर शोर मचा रहे हैं, तो दुदही फीडर को बंद कर शहर की आपूर्ति शुरू कर दी जा रही है।
उधर, दुदही फीडर से जुड़े गांव वाले पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं, तो शहर की आपूर्ति बंद कर गांव को दी जा रही है। तीन दिन से यह क्रम चल रहा है। इस चक्कर में शनिवार की रात शहर और देहात के युवक एक साथ उपकेंद्र पर पहुंच गए और लगा कि आपस में मारपीट कर लिए। किसी तरह मामला शांत हुआ। मामला इतना गरम हो गया कि कुछ देर के लिए एसएसओ को भी अपनी ड्यूटी से हटना पड़ा।

पडरौना उपकेंद्र से से चार फीडरों का संचालन होता है
यहां पर एक 10 एमवीए और 8 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। टाउन नंबर दो फीडर की सिटी जलने से 10 एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड में चल रहा है। इसके चलते सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति नहीं चल पा रही है। सूत्रों की मानें तो फीडर मेंटिनेंस के नाम पर सरकारी धन की बंदरबांट अफसर करते हैं। इसलिए बार-बार उपकेंद्र के पैनल और फीडरों में खराबी आ रही है।
विज्ञापन


वर्जन
- उपकरणों का अभाव है। डिमांड भेजी गई है, लेकिन अभी मिला नहीं। टाउन नंबर दो फीडर का सीटी जला है। जुगाड़ से बनाया गया है। दुदही फीडर से कटौती कर शहर को आपूर्ति दी जा रही है। गांवों से आकर लोग शोर मचा रहे हैं, शांत करने के लिए गांव की आपूर्ति चालू करनी पड़ रही है। विभागीय अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है।
-भोलानाथ, एसडीओ पडरौना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें