फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण शुरू

Wed, 01 Apr 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। दुदही सीएचसी में मंगलवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। यह वैक्सीन महिलाओं में होने वाले बच्चेदानी (सर्वाइकल) कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों से बचाव करेगी। टीकाकरण का शुभारंभ करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम ने कहा समय पर टीकाकरण से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम है। इस दौरान सभासद राजेंद्र सिंह, सभासद सपना सिंह, फैयाज, नुरुल अंसारी, सलामत अली, अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार, ब्रजेश कुमार, जनमेजय सिंह, गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें