छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया मिशन चौराहे पर मंगलवार की शाम खरीदारी करने पहुंची युवती से छींटाकशी का मामला सामने आया है। युवती ने युवक पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना के बाद आई पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नारायन राय ने कहा कि युवक से पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद