फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाटा में आग से बचाव के बताए तरीके

Sat, 20 Sep 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। अग्निशमन विभाग की ओर से शुक्रवार को हाटा तहसील परिसर में मॉकड्रिल किया गया। करीब एक घंटे तक चले जागरूकता कार्यक्रम में तहसील भवन परिसर में आग लगने का दृश्य तैयार किया गया। जिसके बाद फायर विभाग की गाड़ी फायर फाइटरों के साथ पहुंची और पहुंचते ही त्वरित ढंग से आग को बुझाने के लिए कुछ ही समय में दमकल गाड़ी से पाइप जोड़कर पानी की बौछार कर आग को बुझा दिया। इसके बाद बिल्डिंग में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम योगेश्वर सिंह, तहसीलदार जया सिंह, नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें