फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नेपाल में तबाही बयां कर रही नारायणी नदी में बिखरी पड़ी गृहस्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। नारायणी नदी में बह कर आ रही गृहस्थी व लाशें नेपाल में त्रासदी की कहानी बयां कर रही हैं। शुक्रवार को नारायणी नदी के तीन नंबर ठोकर के पास लोगों ने कई ट्रक गृहस्थी सामान इकट्ठा किया है। कई कीमती सामान भी लोगों के हाथ लग रहे हैं। किसी के घर का टूटा दरवाजा नदी किनारे पड़ा है, तो कहीं ढोलक, पलंग के पाए और प्लास्टिक के सामान बिखरे हैं। जगह-जगह सैकड़ों की संख्या में जूते-चप्पल दिखाई दे रहे हैं। ये सामान नेपाल में तबाही की भयावह तस्वीर की झलक दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


तेज बहाव के साथ घर-गृहस्थी का सामान गंडक के रास्ते खड्डा क्षेत्र तक पहुंच रहा है। आसपास के ग्रामीण नदी किनारे लकड़ियों के साथ बहकर आए सामान को भी निकाल रहे हैं। कई जगहों पर नदी के किनारे किसी उजड़े हुए घर के सामान पड़े हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं को इस तरह नदी में बहता देख लोग भावुक हो जा रहे हैं। नदी के पानी के साथ बड़ी संख्या में खाना बनाने वाले गैस सिलिंडर भी बहकर आए हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ सिलिंडरों में गैस भी भरी हुई है। इसके अलावा सूअर, भैंस समेत अन्य जानवरों के शव भी नदी में बहते दिखाई दे रहे हैं। नदी किनारे मौजूद लोग इन दृश्यों को देखकर सहम जा रहे हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में भूस्खलन के बाद आई आपदा ने कई परिवारों से उनका घर और गृहस्थी छीन ली है। अब वही सामान नदी के बहाव के साथ दूर-दराज के इलाकों में पहुंच रहे हैं। गंडक के किनारे बिखरी ये वस्तुएं उन परिवारों की उजड़ी जिंदगी की मूक गवाही दे रही हैं, जिनकी पूरी गृहस्थी एक झटके में पानी के साथ बह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें