पडरौना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ब्लॉक परिसर और तमकुहीराज नगर पंचायत कार्यालय परिसर में गृह प्रवेश कार्यक्रम हुआ। इसमें 300 लाभार्थियों को आवास की चाबी दी गई।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार, विधायक विनय प्रकाश गौड ने कहा कि सरकार ने गरीब और जरूरतमंदों को छत मुहैया कराने का संकल्प लिया है। इसके लिए पूर्व के नियमों में परिवर्तन किया गया है। अब आवास योजना से कोई भी गरीब वंचित नहीं रहेगा। ब्लॉक प्रमुख दिग्यविजय सिंह उर्फ लक्ष्मण सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि सभी का घर बने और सभी खुशहाल रहें। इसी उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर क्षेत्र के 10 लाभार्थियों को गृह प्रवेश का चाबी और पांच लाभार्थियों के लिए नया आवास स्वीकृत किया गया है।
इसके दौरान बीडीओ राजेश प्रताप राव, विजय कुमार सिंह, राधेश्याम दीक्षित, आनंद दीक्षित, अलीराज अंसारी, राहुल यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी जियाउल रहमान, अभिषेक सिंह, प्रमोद यादव, राणा सिंह, सतीश मौर्य आदि मौजूद रहे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र 290 लाभार्थियों को आवास प्रमाणपत्र दिया गया। लाभार्थी मीरा देवी को गृह प्रवेश के लिए चाभी दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने कहा कि कस्बे के विभिन्न वार्डों में प्रधानमंत्री आवास योजना के 290 लाभार्थियों का नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश हुआ। नगर पंचायत की ओर वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 610 पात्र लोगों की सूची तैयार कर शासन को भेजी गई थी। इनमें से 290 आवास बन कर तैयार हो चुके हैं। शेष लाभार्थियों के आवास का निर्माण तेजी से हो रहा है। इस दौरान सभासद प्रीति कुमारी, सभासद रुपेश रावत, प्रतिनिधि विनोद बैठा, मनोहर प्रसाद, असगर खान, विजय तिवारी, कुंदन पांडेय, अभय पटेल, बृजेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
21 गांवों के 253 लाभार्थियों को मिला स्वीकृति पत्र
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में मंगलवार को आवास के पात्र लाभार्थियों को चाबी एवं स्वीकृतिपत्र दिया गया। 21 गांवों के 253 लाभार्थियों को पत्र वितरित कर दस लाभार्थियों को चाबी दी गई।
सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर बिना भेदभाव के जरूरतमंदों को लाभ दिया गया है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित हो रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने कहा कि इस सरकार में सभी पात्र लाभार्थियों को पक्के मकान के सपने पूरे हो रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक सुनील कुशवाहा ने किया। इस दौरान पीडी जगदीश त्रिपाठी, बीडीओ सुशील सिंह, एडीओ आईएसबी कृष्णमोहन दास, सचिव विनोद दुबे, सचिव अमरनाथ प्रजापति, सुमित कुमार, अनूप दुबे, नीलम सिंह, रवि सिंह सहित आदि मौजूद रहे।