फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और 75 हजार रुपये के सामान की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर बरवापट्टी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

दुदही/बरवापट्टी। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के दशरहवा धोबियाटवा गांव में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी और 75 हजार रुपये के सामान से भरी अटैची ले जाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गांव निवासी रामू गुप्ता ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया था कि 11 जनवरी 2026 की सुबह करीब नौ बजे दीनदयाल, गुड्डी, पूजा और दीपक एक राय होकर लाठी-डंडे से लैस होकर उसके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि सभी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि वह घर से निकलकर आरोपियों को समझाने गया तो उसके साथ भी गाली-गलौज की गई। वह जान बचाकर रिश्तेदार के घर चला गया, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए। आरोप है कि घर में घुसकर लात-मुक्के, थप्पड़ और डंडे से मारपीट की गई। हमलावरों ने घर में रखा सामान भी तोड़ दिया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि घर में रखी अटैची में जरूरी कागजात के साथ व्यवसाय के लिए रखा करीब 75 हजार रुपये मूल्य का सामान था, जिसे आरोपी लेकर चले गए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से चले गए।
विज्ञापन

रामू गुप्ता ने घटना की शिकायत पुलिस से की थी। कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक को भी रजिस्टर्ड डाक से सूचना दी गई। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर बरवापट्टी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें