फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चकरोड की जमीन पर बनाया घर, कार्रवाई की मांग

Tue, 21 Nov 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएम और डीएम को भेजा शिकायतीपत्र
विज्ञापन


पडरौना। तमकुहीराज क्षेत्र के विशुनपुरा बरिया पट्टी गांव के लोगों ने सीएम और डीएम समेत अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायतीपत्र भेजा है। उन्होंने गांव के एक व्यक्ति पर चकरोड की जमीन पर अतिक्रमण कर घर बनाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
गांव के ग्राम प्रधान सुदामा प्रसाद, पूर्व प्रधान विनोद कुशवाहा, प्रभुनाथ कुशवाहा, परशुराम कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा की तरफ से सीएम और डीएम समेत उच्चाधिकारियों को भेजे गए शिकायतीपत्र में कहा गया कि गांव के एक व्यक्ति ने गांव के चकरोड पर कब्जा कर लिया है। इसका विरोध करने पर मारपीट की धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार लेखपाल और कानूनगो से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में विकास चंद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। गाटा संख्या का नक्शा छोटा है। संशोधन के लिए वाद दर्ज कर लिया गया है। मौके पर अभी 12 कड़ी का रास्ता चल रहा है। पीड़ित का बगलगीर से जमीनी विवाद भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें