विजयपुर दक्षिण पट्टी में कुश्ती कला का प्रदर्शन करते पहलवान। संवाद
गुरवलिया बाजार। क्षेत्र के विजयपुर दक्षिण पट्टी के पोखरा टोला स्थित छठ घाट पर सोमवार को कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न प्रांतों के अलावा नेपाल के पहलवानों ने दांव पेंच आजमाए। सबसे कड़ा मुकाबला अयोध्या के पहलवान बाबा लाडी व पंजाब के पहलवान अरमान के बीच हुई, जिसमें लाडी बाबा ने अरमान को चित किया।
इसके बाद हुई कुश्ती में गोरखपुर के अमित ने देवतहा के छोटू को, पडरौना के मंजेश ने गोरखपुर के भोलू को, गोरखपुर के सौरभ ने देवतहा के संदीप को, गोरखपुर के कुलदीप ने प्रेमनगर के मुकेश को, प्रेमनगर के अभिषेक ने गोरखपुर के अमित को, फाजिलनगर के प्रदीप ने पडरौना के अंकित को पराजित किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि मोहम्मद इलियास अंसारी, अंकुर सिंह, अमरनाथ सिंह, गिरजेश सिंह, विपिन सिंह, शिव शंकर कुशवाहा, नंदलाल विद्रोही ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराया। कुश्ती का संचालन दुर्गेश मिश्र ने किया। अंत में आयोजक प्रधान अमावस यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।इस दौरान ओमप्रकाश यादव, विजय यादव, मनसा शर्मा, हरेंद्र सिंह, पारस सिंह, देव सिंह आदि मौजूद रहे।