फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल सील, दो मरीजों को जिला अस्पताल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल सील, दो मरीजों को जिला अस्पताल भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टेकुआटार। सीएमओ के निर्देश पर बृहस्पतिवार की रात आठ बजे रामकोला सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने एक अस्पताल को सील कर दिया। टेकुआटार में संचालित हो रहे इस अस्पताल में भर्ती दो मरीजों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस अस्पताल के चिकित्सकीय स्टॉफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप था।
टेकुआटार स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल में चार दिन पूर्व रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार गांव के जमुनिया टोला की निवासी 33 वर्षीय तैजुन पत्नी रियाजुद्दीन के बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन आनन फानन में उसे गोरखपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गुस्साए परिजनों ने बृहस्पतिवार की देर शाम टेकुआटार स्थित इस अस्पताल के सामने शव रखकर रामकोला-कसया मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह ने रामकोला सीएचसी प्रभारी एसके विश्वकर्मा के नेतृत्व में डाक्टरों की एक टीम को टेकुआटार भेजा। जांच के बाद इस अस्पताल को सील कर दिया गया। इस अस्पताल में भर्ती राबिया पत्नी शमसाद निवासी कठघरही व रीमा पत्नी बीरेंद्र निवासी राजपुर सेमरा को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। अस्पताल को सील करते समय एसओ रामकोला संजय कुमार मिश्र मयफोर्स मौजूद रहे। इस दौरान अस्पताल के संचालक व अन्य कर्मी फरार थे। सीएचसी प्रभारी एसके विश्वकर्मा ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर अस्पताल सील किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें