फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जांच टीम पर अस्पताल संचालक ने फेंकी मेज, बाल-बाल बचे

Wed, 20 May 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। खिरकिया स्थित मुन्ना पॉलीक्लिनिक अस्पताल में डीएनसी की शिकायत की जांच करने पहुंची राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम पर अस्पताल संचालक द्वारा मेज फेंकने का मामला सामने आया है। हालांकि, मेज टीम के किसी सदस्य को नहीं लगी और दीवार से टकरा गई। घटना के बाद टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर मंगलवार की शाम तहसीलदार पडरौना अभिषेक मिश्रा और सीएचसी कुबेरस्थान के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धीरज सिंह जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। टीम अस्पताल में शिकायत से संबंधित दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक चिकित्सक से आख्या लिखवाई जा रही थी।
बताया जा रहा है कि इसी बीच अस्पताल संचालक अचानक गुस्से में आ गया और मेज उठाकर जांच टीम की ओर फेंक दिया। मेज टीम के सदस्यों के बगल से गुजरते हुए दीवार से टकरा गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद तहसीलदार ने पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना पर दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन अस्पताल के अंदर नहीं गए।जांच टीम कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर लौट गई। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों में चर्चा बनी रही। तहसीलदार अभिषेक मिश्रा ने बताया कि अस्पताल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें