फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हास्पिटल संचालक ने सीएमओ पर लगाया गंभीर आरोप

Sat, 19 Oct 2024 05:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कोटवा बाजार के खुशी हास्पिटल के संचालक ने डीएम और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को शपथ पत्र देकर शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने सीएमओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गढ़हिया बसंतपुर निवासी राजू श्रीवास्तव ने डीएम को शपथ पत्र के दिए गए शिकायत पत्र में सीएमओ पर आरोप लगाया है कि नवीनीकरण के नाम पर रकम की मांग की जाती है। वर्ष 2023 में रिश्वत की मांग पूरी नहीं करने पर हास्पिटल को सील कर दिया गया।
नवीनीकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी पंजीकरण नहीं हुआ।
बीच में रिश्वत की मांग पूरी नहीं करने पर टीम ने दोबारा हास्पिटल को सील कर दिया। हालांकि इसके पूर्व भी कई बार निजी अस्पताल सील हो चुका है। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया का कहना है कि मानक के अनुसार अस्पताल संचालित नहीं हो रहा था। इसलिए सील किया गया है। आरोप निराधार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें