फाजिलनगर। पावानगर महावीर इंटर काॅलेज परिसर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की तरफ से आयोजित पांच दिवसीय हरि कथामृत के तीसरे दिन भगवान की कृपा की महत्ता बताई गई। कथा वाचक साध्वी सुबुद्धा भारती ने कहा कि निष्काम भाव के साथ भक्ति करने वाले भक्त भगवान के अति प्रिय होते हैं। भक्त में अहंकार हो जाय, तो प्रभु उसके अहंकार को तोड़ने का कार्य भी करते है। उन्होंने देवताओं और दैत्यों में बीच भयंकर युद्ध की कथा सुनाते हुए कहा कि झूठे अभिमान में आकर अपना पुण्य नष्ट न करें। संवाद