तमकुहीराज। बिना पंजीकरण के क्षेत्र के सलेमगढ़ में संचालित निजी आई केयर सेंटर व चश्मा घर की जांच के लिए शनिवार को डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में टीम पहुंची। टीम को अस्पताल संचालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। अस्पताल को बंद कर सूचना देने के दिए गए। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के सलेमगढ़ बाजार में बिना पंजीकरण के संचालित आई केयर सेंटर व चश्मा घर की शिकायत के बाद शनिवार को डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए निजी अस्पताल पहुंची। जांच के दौरान एक डॉक्टर मरीजों का इलाज करते मिले। जांच में सेंटर का संचालन बिना वैध पंजीकरण के पाया गया।
जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सेंटर को बंद करने का निर्देश दिया तथा नोटरी के माध्यम से सेंटर बंद होने की जानकारी मांगी गई। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि टीम जांच करने गई थी। नोटिस जारी कर अभिलेख के साथ संचालक को बुलाया गया है। संवाद