फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: माला पहनाकर मेधावियों को किया सम्मानित

Tue, 30 Apr 2024 03:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के खोटही के भटवलिया बनकट स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परिसर में सोमवार को स्वागत कार्यक्रम हुआ। इसमें राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में सफल इन होनहारों को प्रति वर्ष 12,00 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

एआरपी दिनेश कुमार चौबे ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा ईमानदारी से परिश्रम किया जाय तो किसी भी क्षेत्र में सफलता मिलना मुश्किल नही है। परिषदीय विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थियों में मेधा की कमी नहीं है। इन मेधावियों की मेधा की पहचान कर प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने राहुल, निरंजन यादव, सुहेल आलम, तारा यादव, हसीना खातून, प्रिंस कुमार, ज्योति, करीना नेशा, इरफान, करन, सत्यम और नेहा को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक सूर्य प्रताप, प्रमोद सिंह यादव, अमित, महिपाल, संतोष यादव, कयामुद्दीन, हजरत अली, पंकज कुमार सिंह, उमेश सिंह, गामा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें