पटहेरवा। क्षेत्र के पुरैना कटेया गांव की शोभा पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी कि पटीदार संजय पांडेय ने उनके बेटे के साथ अभद्र व्यवहार किया और भट्ठी पर शराब पीने का आरोप लगाया। जब उनके बेटे ने इसका का विरोध किया तो संजय व अवनीश पांडेय मारपीट करने लगे। महिला का आरोप है कि जब वह अपने दूसरे बेटे के साथ बीच-बचाव करने पहुंची तो पटीदारों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी संजय पांडेय और अवनीश पांडेय के खिलाफ मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद