फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनुपस्थित शिक्षामित्र व अनुदेशक का मानदेय रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सदर बीईओ ने बुधवार को ब्लॉक के सात परिषदीय विद्यालयों की जांच की। जांच में तीन शिक्षामित्र और अनुदेशक अनुपस्थित मिले। बीएसए ने इनका निरीक्षण के दिन का मानदेय रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बीएसए डाॅ. रामजियावन मौर्य ने बताया कि सदर बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार को पडरौना ब्लाॅक के सात परिषदीय विद्यालयों की जांच की। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय कसिया, बढ़वलिया खुर्द में शिक्षक उपस्थित मिले, लेकिन वहां विद्यार्थियों की उपस्थिति कम मिली। विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए, शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय बढ़वलिया बुजुर्ग में शिक्षा मित्र सीमा मिश्रा बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय शिवपुर बुजुर्ग में प्रभारी प्रधानाध्यापक शालिनी, सहायक शिक्षक राजकुमार भाष्कर, शिक्षा मित्र विनोद कुमार सिंह उपस्थित मिले, जबकि शिक्षा मित्र बेबी देवी का दोनों समय का हस्ताक्षर बना मिला, लेकिन वह विद्यालय में नहीं मिलीं। अनुपस्थित शिक्षा मित्र व अनुदेशक का मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें