फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनुपस्थित अनुदेशक का मानदेय बाधित, कमियों पर चेतावनी

Fri, 01 Dec 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। महानिदेशक स्कूल शिक्षा व राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर बीएसए ने जिला समन्वयक प्रशिक्षण के साथ बृहस्पतिवार को फाजिलनगर, तमकुहीराज, दुदही के सात परिषदीय विद्यालयों की जांच की। इसमें एक अनुदेशक अनुपस्थित मिले। इनका निरीक्षण के दिन का मानदेय बाधित कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बीएसए डाॅ.रामजियावन मौर्य ने बताया कि नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति, अध्ययनरत विद्यार्थियों से शिक्षण व लर्निंग स्तर, एमडीएम, कंपोजिट ग्रांट की धनराशि से विद्यालय में हुए कार्य आदि की जांच की गई। सबसे पहले बीएसए ने फाजिलनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रूदवलिया की जांच की। इसमें अनुदेशक प्रवीन जहां अनुपस्थित मिलीं। उनका वेतन बाधित कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा। विद्यालय में बच्चों की कम उपस्थित पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद बीएसए ने तमकुहीराज के अमवा दूबे स्थित प्राथमिक विद्यालय की जांच की। यहां नामांकन के सापेक्ष विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए शत-प्रतिशत उपस्थितिसुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जांच के दौरान तेंदुआ के प्राथमिक विद्यालय परिसर में गड्ढा मिलने पर नाराजगी जताई, जबकि अतरडीहा स्थित विद्यालय में सभी उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय तिरमासाहनू में स्कूल भवन जर्जर मिला, इसको तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गया। दुदही के प्राथमिक विद्यालय शेखवा टोला में बच्चाें की उपस्थिति बढ़ाए जाने का निर्देश दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय कोरेया में बच्चों की कम उपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई गई। बीएसए ने बताया कि अनुपस्थित अनुदेशक का मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच के दौरान मिली कमियों को दूर करने का निर्देश दिया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें