फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चुनावी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 23 May 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। खोखियां मुबारकपुर गांव में चुनावी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यहां के मनोज कुमार शुक्ल ने तहरीर दी कि गांव के ही कुछ लोगों से चुनावी रंजिश है। 18 मई को बीडीओ मोतीचक गांव में जांच करने आए थे। उसी समय अजीत शुक्ल से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि बीडीओ के जाने के बाद अजीत शुक्ल, उत्तम शुक्ल, प्रमोद शुक्ल और मनीष यादव ने मिलकर पहले पीड़ित को दौड़ाया और फिर पीछा कर घर तक पहुंचे। घर में घुसकर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मनोज कुमार शुक्ल, उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को पीट दिया। बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने घर में रखे सामान की भी तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, जिसके बाद आरोपी भाग निकले। थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अजीत शुक्ल, उत्तम शुक्ल, प्रमोद शुक्ल और मनीष यादव के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें