पडरौना। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए जजशिप कुशीनगर में चार मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। क्योंकि जिले में इस दिन नगर निकाय चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इसकी जानकारी जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक अवकाश की घोषणा उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर की गई है। संवाद