फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एकता और भाईचारे का प्रतीक है होली

Mon, 16 Mar 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कसया के एक होटल में रविवार को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा एवं कुर्मी महासभा की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामना दी गई। मुख्य अतिथि उमेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि होली पर्व लोगों को एकता और भाईचारे का प्रतीक है। समाज के लोगों को होली से सीख लेकर आपसी भाईचारा, एकता और संगठन को मजबूत करने पर बल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुर्मी समाज के लोग कृषि, शिक्षा, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रहे हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम को बंका सिंह, श्याम बदन सिंह, हृदयेश सिंह, गोविंद सिंह पटेल, मुकेश पटेल, अजय पटेल, मोहन पटेल, अजय कुमार सिंह, रामनरेश पटेल, अरविंद सिंह आदि आदि ने संबोधित किया।कुर्मी महासभा अध्यक्ष रामनरेश पटेल ने आभार जताया। इस दौरान यशवंत सिंह, ध्रुव सिंह पटेल, राजेश सिंह, सवरू सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें