फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 35 बदमाशों की खोली हिस्ट्रीशीट, होगी निगरानी

Wed, 21 Jan 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर/गुरवलिया बाजार। जिले की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। मंगलवार को एक ही दिन में पुलिस ने जिले के अलग-अलग थानों में 35 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोल दी। इनमें गोतस्करी, चोरी, नकबजनी के अलावा मारपीट और धोखाधड़ी जैसे मामलों के आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर कुशीनगर की सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी पहले से ज्यादा दिख रही है। प्रमुख मार्गों पर मोबाइल पेट्रोलिंग तेज हुई है, बैरियरों पर नियमित और सघन चेकिंग शुरू हो चुकी है और नेपाल व बिहार सीमा से लगे इलाकों में निगरानी का स्तर बढ़ा दिया गया है।
जिले के हर थानों में अलग-अलग संगीन आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त चेहरों पर निगरानी करने के लिए एसपी ने योजना बनाई है। इसके बाद हिस्ट्रीशीट खोली गई। पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीट खोलना अपराध के बाद की कार्रवाई नहीं, बल्कि अपराध को रोकने की तैयारी है।
विज्ञापन

तस्करी को लेकर कुख्यात कई चेहरे रडार पर : हिस्ट्रीशीट खोले गए 35 अपराधियों को उनके अपराध की प्रकृति के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में रखा गया है। इनमें सबसे बड़ी संख्या गोतस्करी के 14 आरोपियों की है, जो सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पुलिस के लिए लंबे समय से चुनौती बने हुए हैं। इसमें तस्करी को लेकर कुख्यात बसहिया बनवीरपुर और तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के भी तस्कर हैं।
इसके बाद 11 आरोपी चोरी और नकबजनी के मामलों से जुड़े पाए गए, जिनकी गतिविधियां रात के समय और ग्रामीण इलाकों में ज्यादा रही हैं। कप्तानगंज थाना क्षेत्र से जुड़े 8 लोग मारपीट के गंभीर मामलों में चिह्नित किए गए हैं, जबकि 2 आरोपी धोखाधड़ी के मामलों में संलिप्त पाए गए हैं। पुलिस का मानना है कि इन सभी पर निगरानी बढ़ने से जिले में संगठित अपराध की रीढ़ कमजोर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें