फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लंदन की टेम्स जैसा दिखेगा हिरण्यवती रिवर फ्रंट

Wed, 10 Jan 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। हिरण्यवती नदी के फ्रंट को लंदन की टेम्स नदी जैसा आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर नगरपालिका काम कर रही है। जलीय वनस्पतियों व पाथवे के दोनों तरफ की साफ-सफाई व पौधरोपण कराया जा रहा है। यह सब बौद्ध कालीन नदी हिरण्यवती के धार्मिक महत्व के साथ जलसंरक्षण व जलप्रवाह बनाए रखने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


पिछले साल नवंबर-दिसंबर में डीएम उमेश मिश्र, सीडीओ गुंजन द्विवेदी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन के अलावा ईओ शैलेंद्र कुमार मिश्र व चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने बुद्धा घाट से लेकर हिरण्यवती घाट तक पैदल चलकर नदी की साफ-सफाई व पाथवे, जलसंरक्षण व वर्ष भर जल प्रवाह बना रहे को लेकर मंथन किया था। पालिका के ईओ को पाथवे की साफ-सफाई का निर्देश दिया था। इसको गंभीरता से लेते हुए पालिका ने हिरण्यवती घाट से सफाई अभियान चलाकर बुद्धा घाट मियावाकी वन क्षेत्र तक सफाई कर्मियों से कराकर चमकाया है। हालांकि नदी का बुद्धा घाट को विकसित किया गया है। यहां मनोरंजन व लुत्फ उठाने के लिए आकर्षक रामाभार पार्क, चिल्ड्रेन पार्क, जीवक उपवन, आनंद उपवन के अलावा नदी में मोटर बोट संचालन भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं बुद्धा घाट से लेकर नदी का 300 मीटर लंबाई में पर्यटन विकास परियोजनाओं के तहत परिक्रमा पथ और लाइटिंग व फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो रहा है।


00

चीना बाबा मंदिर स्थल पर मिट्टी भराई
बुद्धा घाट व रामाभार स्तूप के सामने सड़क को साफ-सुथरा व नो स्ट्रीट वेंडर जोन बनाने के लिए चीना बाबा स्थल पर पालिका की तरफ से मिट्टी भराई का कार्य चल रहा है। यहां फुटपाथ के ठेले व अनियंत्रित तरीके से स्ट्रीट दुकानदारों को जगह दी जाएगी। इसी तरह राही पर्यटक आवास गृह के दक्षिण कुशीनगर हाट बाजार में ऐसे दुकानदारों को स्थल दिया जाएगा। जिला प्रशासन हर हाल में कुशीनगर को आकर्षक व खूबसूरत तैयार करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें