फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हिंदू समाज जाति बंधन से बाहर निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने गीत, कविता व आकर्षक प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक देवरिया दीपक ने अपने बौद्धिक में कहा कि हिंदू समाज को जाति के बंधन से बाहर निकलकर एक साथ राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आना चाहिए। आयोजन समिति के अध्यक्ष गोपाल ने हिंदू सम्मेलन से मिली ऊर्जा को सकारात्मक तरीके से प्रयोग कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मातृ शक्ति संयोजिका अरुंधति दुबे ने कहा कि हिंदू समाज के लोगों को महारानी दुर्गावती, रानी चेन्नमा, रानी लक्ष्मीबाई ,झलकारी बाई, उदा देवी पासी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें